कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल पर ई-कोर्ट
सर्विसेस एप के जरिए अपने केस की सुनवाई, फैसले की तारीख और केस में क्या
चल रहा है इसका स्टेटस देख सकेंगे। देश भर के प्रमुख और अपने केस से
मिलते-जुलते फैसले भी पढ़ सकेंगे। प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए
न्यायालयीन प्रकरणों को बहुत पहले से ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन हर
व्यक्ति की पहुंच से दूर व कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज नहीं होने से ग्रामीण
लाभ नहीं ले पा रहे थे, इसलिए अब सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को और सुविधा
प्रदान करने के लिए ई-कोर्ट सर्विसेस एप लांच किया है। इस एप के जरिए हम
कहीं भी कभी भी अपने केस का पूरा स्टेटस जान सकेंगे। साथ ही एप पर न्यायालय
की हर प्रकार की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अधिवक्ताओं को लगातार
प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हाईकोर्ट को देशभर में प्रचार-प्रसार के आदेश
मिले है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।





Be First to Comment