Press "Enter" to skip to content

रन्नौद प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग में नही मिल रहा मरीजों को लाभ

रन्नौद
कोलारस अनुबिभागीय की उप तहसील रन्नौद में होने को तीन डॉक्टर पदस्त है 
किन्तु यहां स्वास्थ्य सुविधाओ के मामले में रन्नौद स्वास्थ्य केन्द्र सबसे
पीछे  प्रदेश की अन्य विधानसभाओ की तुलनाओ में सबसे पीछे होगा। इसका सबसे
बडा कारण करीब 40 से 50 हजार  के आस-पास आवादी विधानसभा  क्षेत्र की उप
तहसील रन्नौद में इतनी आवादी होने के बाद भी यहां  चिकित्सक समय पर नही
बैठते है । इतना ही नही स्टाफ से लेकर दबाईयां एवं वाहनो से लेकर लाखो के
बैध अवैध खर्चे सहन करने बाला स्वास्थ्य केन्द्र है लेकिन रन्नौद में खून
की जांच कराने के लिए मरीजो को  शिवपुरी प्राईवेट पैथोलॉजियो पर जाना पडता
है। और न ही यहां एक्सरा मशीन उपलब्ध है  और न ही कोई विशेषज्ञ चिकित्सक के
न होने से दुर्घटना अथवा अन्य किसी प्रकार से हडडी टूटने पर लोगो को काफी
परेशानियों का सामना करना पडता है  जिससे रन्नौद क्षेत्र के लोगा को काफी
परेशानियों से गुजरना पडता है। जबकि  दूसरे अन्य प्राईवेट चिकित्सक
पैथोलॉजी की  जांच  करके लोगो से  स्वयं लाभ कमा रहे है। किन्तु रन्नौद
स्वास्थ्य केन्द्र में कई तरह के  बजट प्रदेश सरकार द्वारा रन्नौद में  दिए
जा रहे है लेकिन मालूम नही है पैसा कहा जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!