Press "Enter" to skip to content

आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जिनेन्द्र देव की शोभायात्रा जगह-जगह किया जाएगा शोभायात्रा का स्वागत

पोहरी
पोहरीं नगर में जैन समाज के पर्युषण पर्व बड़े ही धूम धाम से व हर्षाल्लास
के साथ मनाए जा रहे हैं। श्री 1008 आदिनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर किले अंदर व
श्री 1008 चंदप्रभु जिनालय पर पर्युषण पर्व में भक्त भक्ति भाव से पूजा
अर्चना कर रहे है 11 दिनों तक चलने वाले इन महा पर्वो में भक्त साधना व तप व
उपवास करते है पर्युषण संयम से रहने का पर्व है। प्रेस को जारी विज्ञप्ती
में योगेन्द्र जैन पत्रकार ने बताया कि अलसुबह से ही मंदिर जी में भक्तों
का तांता लगाना शुरू हो जाता है भगवान जिनेन्द्र देव का अभिषेक भक्त भक्ति
भाव से करने के बाद श्री जिनेन्द्र देव की शांति धारा भी भक्तों द्वारा की
जाती है। पोहरीं नगर में हर वर्ष पर्युषण महा पर्व बडे ही भक्ति भाव से
मनाए जाते है इस बार शोभायात्रा में शिवपुरी में सेवा दल वीर सेवा संघ
द्वारा दिव्य घोष के साथ भगवान की शोभायात्रा में चलेंगे जैन समाज शिवपुरी
की युवा टीम के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे शोभायात्रा की तैयारी जैन समाज
द्वारा कर ली गयी है। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
पोहरी
नगर में पर्युषण पर्व के पश्चात भगवान जिनेन्द्र देव की शोभायात्रा श्री
1008 आदिनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर से निकली जाती है 6 सितम्बर को श्री 1008
आदिनाथ दिंगम्बर अतिशय क्षेत्र मंदिर जी मे प्रति दिन की भांति सुबह भगवान
का अभिषेक व शांति धारा की जाती है महिला व पुरुष द्वारा भक्ति भाव से
भगवान की पूजा अर्चना की जाती है भगवान श्री जिनेन्द्र देव का चल समारोह
सुबह 10 बजे बडे मंदिर जी से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्ग कटरा
मोहल्ला से होते हुए जल मंदिर रोड पर पुहंचेगा जल मंदिर रोड पर भगवान
जिनेन्द्र देव का अभिषेक का शौभाग्य बोलियो द्वारा भक्तो को प्राप्त होता
है जल मंदिर से चल सामारोह मैन बाजार  स्टेट बैंक होते हुए जय स्तंभ चौराहा
पुहचता है भगवान की शोभा यात्रा में अपनी स्वर लहरी अरुण एंड सुनील पार्टी
द्वारा सुंदर भजनों की प्रसुस्ति दी जय स्तंभ चौराहा से होते हुए वापिस
श्री 1008 आदिनाथ।दिंगम्बर जैन मंदिर पर भगवान की शोभायात्रा पुहचती है
भगवान जिनेन्द्र देव का अभिषेक व आरती की जाती है भगवान जिनेन्द्र देव की
शोभायात्रा में आस पास के ग्रामीण क्षेत्र बमरा, परिच्छा, मारोरा अहीर,
बैराड़, सिरसौद, शिवपुरी, करेरा, नरवर, कोलारस, खरेह, रन्नौद, खातोरा,
इंदर, ग्वालियर, मुरार, आदि जगह की भक्त शोभायात्रा में समिलित होते है सकल
दिगम्बर जैन समाज द्वारा भक्तो के भोजन की व्यवस्था भी शोभायात्रा के बाद
किले मंदिर जी मे की जाती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!