Press "Enter" to skip to content

कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गांव-गांव जाने की अपील की सिंधिया ने

खनियांधाना
क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खनियाधाना पहुचकर पोलिंग बूथ 
और कार्यकर्ताओ की बैठक ली और उन्हें निर्देश दिए की वे अब ग्राम स्तर पर
जाकर सरकार की पोल खोलें क्योकि अब एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने
का समय आ गया हैं । नगर के जे के पैलेश में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में
सांसद सिंधिया ने केंद्र व राज्य सरकार को किसानों के साथ छल कपट करने वाली
सरकार बताया और कहा के यूपी में योगी तो दिल्ली में मोदी और मध्यप्रदेश
में ढोगी और सिंधिया ने कहा के अब समय आ गया है के अब इस सरकार को एक होकर
उखाड़ फेंकना हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक पोलिंग बूथ के
कार्यकर्ताओं को बुलाया और एक एक से कार्यकर्ता से मिले और सब के साथ मिल
कर साथ बैठ कर भोजन भी किये। हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
सम्मेलन में जनपद अध्यक्ष पहलाद सिंह यादव, नगर अध्यक्ष भैया शेलेन्द्र
सिंह जूदेव, ब्लॉक प्रवक्ता दिनेश झा, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान, सीताराम
गौर, अमर सिंह गौर, और महिला ब्लॉक अध्यक्ष आरती झा, शालिनी सेन, पार्वती
माझी आदि शामिल थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!