
रन्नौद।
पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे के निर्देश में जिलेभर में चलाए जा रहे पशुओं
के अवैध परिवहन के खिलाफ धरपकड़ अभियान में शनिवार शाम को कोलारस
अनुविभागीय अधिकारी सुजीत सिंह भदौरिया को मुखविर से सूचना मिली रन्नौद
थाना क्षेत्र के ग्राम मेघोना डांग से दो वाहन में मवेशियों को भरकर ले
जाया जा रहा है। इसके बाद श्री भदौरिया ने रन्नौद थाना प्रभारी रामेेन्द्र
सिंह चौहान को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। रन्नौद पुलिस टीम ने वाहन
चेकिंग के दौरान दो वाहन में पकड़े जिनमें 3-3 भैंसें भरी हुई थीं। पुलिस
द्वारा पूछे जाने पर पशुओं के संबंध में वाहन चालक कोई जवाब नहीं दे सका।
जिस पर पुलिस ने वाहन चालकों को गिरफ्तार पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध
पंजीबद्ध किया है। वाहनों को अवैध परिवहन की कार्रवाई की जद में लिया।
पुलिस ने उक्त पशुओं को फि़लहाल थाने की कस्टिडी में रखे जाने की योजना
बनाई है जब उक्त भैसों को कोई व्यक्ति लेना चयेगा तो उसको सुपुर्दगी में
देंगे। कार्यवाही में थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान, एएसआई बृजमोहन
सेलर ,आरक्षक सरदार सिंह, विपिन भदौरिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही।






Be First to Comment