Press "Enter" to skip to content

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

रन्नौद
भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की नष्ट हुई फसलों को लेकर तहसीलदार
रन्नोद को ज्ञापन दिया  जिसमे सेंकडो किसान मौजूद थे। तहसीलदार राजवीर सिंह
भदोरिया ने आश्वासन दिया है की सात दिवस के अंदर बिजली विभाग की वसूली पर
रोक लगा दी जाएगी एवं फ़सलों का तुरंत सर्वे कल से ही शुरु किया जाएगा सात
दिवस के अंदर रुकी हुई बीमा राशि भी किसानों के खातों में पहुंच जाएगी यदि
यह मांगे पूरी नहीं होती तो भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने
के लिए बाध्य होगा इसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन
के समय भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बंटी यादव, जिलाउपाध्यक्ष शेखर रावत,
जिला सहमंत्री राकेश दांगी, तह. शिवपुरी अध्यक्ष राजेश वर्मा कोलारस तहसील
अध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी, शिवपुरी तह. जिला कार्यकारिणी जयकिशनजी अखिलेश
वर्मा पुरुषोत्तम ,जिला मीडिया प्रभारी विवेक व्यास, रन्नोद मंडल अध्यक्ष
इन्द्रजीत शर्मा ,तह. मंत्री हरनाम सिंह लोधी, तह. उपाध्यक्ष अरविंद धाकड
,मंत्री छोटेलाल कुशवाह, वीरेन्द्र यादव, केलाश रघुवंशी, नैयाराम यादव,
कन्हैयाराम, सोनू शर्मा, अरविंद रघुवीर, अजमेर, वीरसिहं ,इन्द्रपाल, धनपाल
यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!