पोहरी। चित्रकूट विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पोहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पोहरी चौराह पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसियों द्वारा आतिशबाजी चलाकर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर कोंग्रेस जिंदा बाद,महाराजा साहव जिंदाबाद के नारे लगे,चौराह पर बरिष्ठ नेताओ के साथ युवा साथी में इस जीत के जश्न में आगे थे कांग्रेसियों का कहना था कि चित्रकूट से कांग्रेस की जीत का आगाज हो चुका है चित्रकूट जीत से भाजपा के विकास की पोल खोल कर रखा दी है आम जनता ने भाजपा को बता दिया है कि विकास कागजो में नही धरातल पर करो चित्रकूट जीत से आगाज के बाद अब आगे बीजेपी का सफाया होगा और सिर्फ कांग्रेस ही हर जगह चुनाव जीतेगी। इस जीत के जश्न में नारायण लाल राजे,अमर सिंह यादव, गजराज सिंह यादव, संजीव शर्मा(बंटी भैया), अमन सिद्दीकी नसरत खान, दिवान बघेल, आफाक अंसारी, अवधेश पाठक, उम्मदे सेन, योगेश सेन,अगोनीलाल रजक आदि शामिल रहे।
पोहरी में कांग्रेसियों ने मनाया चित्रकूट की जीत का जश्न मैन चौराह में चलाई अतिशबाजी,बांटी मिठाइयां
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment