Press "Enter" to skip to content

एसपीएस गोल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं फन फेयर मेला 15 को

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

शिवपुरी। तृतीय हैंडबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता 2017 का आगाज आगामी 15 नवम्बर को एसपीएस विद्यालय में होगा, साथ ही फनफेयर का भी आयोजन किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य रहेंगे। प्रतियोगिता में हैप्पीडेज, किड्स गार्डन, संस्कार, ईस्टन हाईट, स्वामी विवेकानंद, गीता पब्लिक स्कूल, एमीनेंट एवं गणेशा ब्लेस्ड स्कूल आदि की टीमें जोर आमजाएंगी। उद्घाटन समारोह के अवसर पर विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए एसपीएस विद्यालय इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। यहां बताना होगा कि अभी हाल ही में एसपीएस द्वारा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराया था। एसपीएस विद्यालय सभी अभिभावकों को फन मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। हैंडबॉल प्रतियोगिता 16, 17 एवं 18 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!