Press "Enter" to skip to content

भाजपा की जनविरोधी नीति के विरोध में सांसद सिंधिया 24 को कोलारस में करेंगे किसान आन्दोलन का शंखनाद

शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 नवम्बर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे कोलारस के पुराने मण्डी प्रांगण में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान आक्रोश सभा को सम्बोधित कर हल्ला बोल आन्दोलन में शिरकत करेंगे। इस आशय की जानकारी कांग्रेस पदाधिकारियों ने कोलारस में पत्रकारवार्ता के दौरान दी। 

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारीयों ने क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि पूरे अंचल का किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी भाजपा की उद्योगपति हितैषी नीति से संकट में है, तीन साल से सूखा झेल रहा है, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई सूखा राहत नहीं दी, उल्टे बिजली और बैंक वसूली के नाम पर किसानों को जेल भेजा जा रहा है, भावान्तर योजना लागू कर किसानों की रही-सही कमर तोड़ दी। मंहगाई आसमान पर किसान की फसल का दाम जमीन पर नजर आ रहा है। मजदूर और युवा हाथ पर हाथ धरे बैठा है, स्वास्थ्य सुविधाऐं बेहाल है, जिले के प्रभारी मंत्री जो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, वे सिर्फ घोषणाऐ ंतो करते रहते हैं उनके प्रभारी मंत्री बनने के बाद जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य सुविधाऐं पूरी छिन्न-भिन्न हो गईं, आइसीयू में ताले लग गये, मंत्री जी जिले के अस्पतालों के पुराने दिन लौटा दो। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!