शिवपुरी। मुख्यमंत्री जिला स्तरीय कप प्रतियोगिता पोहरी क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने की। प्रतियोगिता में जिले की 08 जनपद पंचायतों के विभिन्न खेलों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान 100 मीटर की दौड़ में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को सम्मानित भी किया। श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री जिला स्तरीय कप के आयोजित कार्यक्रम को विधायक प्रहलाद भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाए उपलब्ध कराए जाने हेतु अनेकों योजनाए संचालित की है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी विधायक एवं प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी खेलों के प्रति काफी समर्पित है, उन्हीं के प्रयासों से जिले में क्रिकेट अकादमी की स्थापना की गई है। जिसका लाभ खिलाडिय़ों को प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने कहा कि शिवपुरी में अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त स्टेडयम स्थित है। जिसका लाभ जिले के खिलाडिय़ों को मिल रहा है, इस प्रकार का स्टेडियम अन्य जिलो में भी नहीं है। कार्यक्रम के शुरू में संभागीय खेल अधिकारी एम.के.धौलपुरिया ने मुख्यमंत्री कप खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की सभी जनपद पंचायतों की कबड्डी, वॉलीवॉल, फुटवॉल, कराटे, कुश्ती, एथलेटिक्स आदि खेलों की प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर बालक एवं बालिकाओं के लिए 100 मीटर की आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में संदीप दुबे शिवपुरी प्रथम स्थान, अरविंद यादव खनियांधाना द्वितीय स्थान, जयसिंह कोलारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि बालिका वर्ग में कु.मधु बंशकार खनियांधाना प्रथम स्थान, कु.मनीषा शाक्य बदरवास द्वितीय स्थान और कु.उदिता देवी शिवपुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

मप्र सरकार खेलों के बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाए दे रही है: भारती मुख्यमंत्री जिला स्तरीय कप प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मजिस्ट्रेट के भाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और ₹1.70 लाख नकद ले उड़े चोर / Shivpuri News
- मां जानकी प्रकटोत्स्व को सरकारी मान्यता दिलाने देशव्यापी अभियान, भोपाल में विशाल पदयात्रा की तैयारी / Shivpuri News
- जिला अस्पताल की लेडीज गार्ड पर अभद्रता के आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर जाने से डरा किसान, सीमांकन नहीं होने पर प्रशासन पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप व नकदी बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment