Press "Enter" to skip to content

पेशी पर आई दहेज पीडि़ता के साथ पति ने कि मारपीट

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एडीआर भवन में दहेज प्रताडऩा के मामले में पेशी पर आई एक माहिला अंजना राठौर के साथ उसके पति धर्मेंद्र राठौर ने मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

पीडि़ता अंजना राठौर निवासी नीलगर चौराहा का विवाह पोहरी के पुराना बस स्टेैण्ड क्षेत्र में अनाज मण्डी के पीछे रहने वाले आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश राठौर के साथ हुआ था। विवाह के बाद से आरोपी पीडि़ता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई थी। जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। पीडि़ता ने एडीआर में भी मेंटीनेंश का केस लगा रखा है। जिसकी पेशी 15 नबंवर को एडीआर भवन में होने के कारण पीडि़ता अपनी मां कमला राठौर और बहन रेखा के साथ वहां पहुंची थी। वहीं आरोपी भी पेशी पर आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी उससे मुहबाद करने लगा जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई तभी आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!