Press "Enter" to skip to content

अस्पताल से इलेक्ट्रोनिक सामान चोरी, सिविल सर्जन ने दर्ज कराया मामला

शिवपुरी। जिला अस्पताल से आएदिन चोरी हो रहे सामान को लेकर अस्पताल प्रशासन सकते मे है। हाल ही में अस्पताल से दर्जनों पंखे चोरी होने की घटना के बाद अब ट्रोमा सेंटर और ऑपरेशन थियेटर में लगे इलेक्ट्रोनिक आयटम कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी शिकायत सिविल सर्जन जसराम त्रिवेदिया ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। सिविल सर्जन श्री त्रिवेदिया ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्हें  स्टाफ नर्स रेखा खैर और ट्रोमा सेंटर की एसएम भगवती परमार ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर और ट्रोमा सेंटर में लगे तीन इंवेटर दो बेटरी, चार एसी स्टेवलाईजर, चार लाईटस सोर्श (नसबंदी लेप्रो स्कैफिक ) चोरी हो गई है। जिस पर वह उक्त स्टाफ की नर्साे के साथ निरीक्षण करने पहुंचे जहां वह सभी आयटम गायब थे। पुलिस ने श्री त्रिवेदिया की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!