Press "Enter" to skip to content

विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा भाजपा से करेगा 33 प्रतिशत टिकट की मांग कानून कड़ा न होने के कारण महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं : लता वानखेड़े 

शिवपुरी। भाजपा महिला  मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े का कहना है कि अगले विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा अपनी पार्टी से 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देेने  की मांग करेगा और यदि उनकी मांग की पूर्ति नहीं हुई तो अनुशासन में रहकर पार्टी स्तर पर दबाब बनाया जाएगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 200 सीटें जीतने का है और हम इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमति वीनू शर्मा सहित अनेक महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थीं। एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष वानखेड़े ने स्वीकार किया कि प्रदेश में बलात्कार सहित महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण जहां प्रशासन का ढीलापन है वहीं सामाजिक मूल्यों में गिरावट भी है। कानून और सरकार के प्रति अपराधियों में डर नहीं रह गया है। बलात्कार जैसे संगीन अपराध के लिए आरोपी को मृत्युदंड की सजा दी जानी चाहिए। श्रीमति वानखेड़े ने स्वीकार किया कि राजनीति मे भले ही महिलाएं सक्रिय हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में महिलाओं का काम उनके पति कर रहे हैं। इसके  लिए महिलाओं से अधिक उनके पति दोषी हैं। 

बॉक्स

रानी पदमावती का चरित्र बिगाडऩे वाली फिल्म स्वीकार नहीं

महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति लता वानखेड़ा ने कहा कि 1 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही रानी पदमावती फिल्म में उनका चरित्र बिगाडऩे की कोशिश की गई है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने माना कि फिल्म की पहुंच घर-घर तक होती है जबकि इतिहास की पुस्तक प्रत्येक घर में नही है। ऐसी फिल्म रिलीज होने से रानी पदमावती के चरित्र के बारे में गलत धारणाएं बनेंगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!