Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जैन मिलन की मासिक बैठक आज

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जैन धर्म के सभी पंथों में एकता हेतु मासिक मिलन बैठक का आयोजन संस्था के सहसचिव वीर प्रदीप जैन-सरोज वाला जैन के निवास गांंधी कॉलोनी में रखा गया है।

संस्था के अध्यक्ष अतिवीर भानूप्रकाश जैन-ललिता जैन और सचिव अशोक जैन-मंजू जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मासिक मिलन बैठक का शुभारंभ 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। इसके बाद श्री णमोकार महामंत्र का 30 मिनट तक वाचन किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र क्र. 2 क्षेत्रीय बैठक हेतु दिनांक एवं व्यवस्था पर चर्चा, सेसई पंच कल्याणक में संस्था के सदस्यों द्वारा महापात्र बनने उनका सम्मान एवं सेसई जी में संस्था की भागीदारी हो, घटयात्रा कलश, जन्माभिषेक कलश, सामान्य इन्द्र-इन्द्राणि बनने के लिए वीर-वीरांगनाओं की सहमति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!