शिवपुरी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के जन्मदिवस कार्यक्रम को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, यह कार्यक्रम पूरे जिले में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरीश खटीक ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में समस्त कांग्रेसजनों से आज सुबह कांग्रेस सेवादल कार्यालय पुराने बस स्टैण्ड पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। समस्त विधायक, पूर्व विधायक, नगर पंचायत/नगर पालिका के पदिधकारी वर्तमान एवं पूर्व, पीसीसी सदस्य, समस्त संगठन पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर माल्यार्पण तथा इन्दिरा जी का देश के लिये योगदान पर एक विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया है।
कांग्रेस आज मनायेगी पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्मदिवस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मजिस्ट्रेट के भाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और ₹1.70 लाख नकद ले उड़े चोर / Shivpuri News
- मां जानकी प्रकटोत्स्व को सरकारी मान्यता दिलाने देशव्यापी अभियान, भोपाल में विशाल पदयात्रा की तैयारी / Shivpuri News
- जिला अस्पताल की लेडीज गार्ड पर अभद्रता के आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर जाने से डरा किसान, सीमांकन नहीं होने पर प्रशासन पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप व नकदी बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment