खनियांधाना। नजर में किया करीब 10 दिन पूर्व ढाई साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के प्रयास के बाद नगर में उग्र भीड़ द्वारा बाल्मीक समाज के करीब आधा सैकड़ों घरों को निशाना बनाते हुए जो हमला किया गया था जिसमें कई घरों को आग के हवाले कर के घर के सारे सामान नष्ट कर दिए गए थे उस घटना के बाद आज शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग भोपाल के उपाध्यक्ष इंजीनियर सूरज खरे ( राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ) ने आज खनियाधाना पहुंच कर पीडि़त परिवारों से मुलाकात की तथा उन्होंने हालचाल जानकर इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कही । मौके पर ही उन्होंने थाना प्रभारी , तहसीलदार तथा सीएमओ नगर परिषद को बुलाकर परिस्थितियों का जायजा लिया तथा पीडि़तों को मुआवजे के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौधरी तथा पत्रकारगण भी मौजूद थे।
सफाई कर्मी पिछले 10 दिनों से भय व्याप्त होने के कारण नगर में सफाई करने नहीं जा रहे थे इससे पूरे नगर में कूड़े करकट के ढेर लग गए थे तथा गली गली में बदबू के मारे लोगों का निकलना मुश्किल था जिस पर सफाई आयोग उपाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सभी सफाई कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए इसके लिए थाना प्रभारी को कड़े निर्देश दिए तथा काम पर लौट आने की अपील की। जिससे सफाई कर्मियों में भी संतोष दिखाऔर दोपहर बाद खुद राज्यमंत्री ने तथा नगर परिषद सीएमओ ने हाथों में झाड़ू उठा ली और बस स्टैंड पर सफाई करना शुरू की जिसे देखते देखते करीब एक सैकड़ा कर्मचारी सफाई एक काम पर वापस लौट आए ।
बॉक्स
अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
बाल्मीक समाज के लोगों के बीच पहुंचकर राज्य मंत्री ने उनके हुए नुकसान का जायजा लिया तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति आकस्मिक योजना 1995 के अंतर्गत सभी पीडि़त परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जिसके तहत उनको टूटे घर को सुधरवाने के लिए रेत गिट्टी ईंट सीमेंट की व्यवस्था करना कच्चे आवास की जगह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराना बेरोजगार युवकों के लिए निकाय में भर्ती करना व्यापार करने के लिए लोन लेना अथवा जो व्यापार नहीं करना चाहते उनको खेती के लिए जमीन उपलब्ध कराना जैसी अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चल रही है लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। जब उन्होंने मौके पर तहसीलदार से ही इन योजनाओं के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सके इस पर उन्होंने तहसीलदार को उक्त योजना हेतु पात्र लोगों की सूची बनाकर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए तथा इतने जिम्मेदार पद पर होते हुए यह योजनाओं की जानकारी नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
बॉक्स
दिए निर्देश
थाना प्रभारी बीपी सिंह जाट से नाखुशी जाहिर करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही के निर्देश दिए। मौके पर सीएमओ नगर परिषद के नहीं पहुंचने तथा उनकी शिकायतों के संबंध में भी उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग से सीएमओ किसी के स्थानांतरण की बात कही तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि इस संबंध में शीघ्र ही एक जांच कमेटी बनाकर जांच प्रस्तुत की जाए।






Be First to Comment