सीहोर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई लूट की गुत्थी

करैरा। 16 नवम्बर गुरुवार के दिन सीहोर थाने में राकेश पुत्र धनपाल सिंह कुशवाह निवासी ग्राम धर्मपुरा थाना अमोला ने आकर शिकायत दर्ज कराई कि मै 15 नबम्बर गुरुवार के दिन शाम 7 बजे झाँसी से अपनी ड्रायवरी की मजदूरी लेकर अपने घर धर्मपुरा लौट रहा था । तभी गनियार के पास बडैरा सोन्हर रोड पर एक मोटर साइकिल से तीन लोगो ने आकर जेब मे रखे सत्रह हजार सात सौ रुपये तथा लावा कम्पनी का मोवाईल लूट लिया । फरियादी की शिकायत पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 129/17 धारा 392,34 आई.पी.सी. एवं 11/13 एमपीडीके एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया। उक्त घटना की सूचना से सीहोर थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर द्वारा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल करैरा एसडीओपी बद्री प्रसाद तिवारी को लूट को ट्रेस करने का निर्देश दिया गया। एसडीओपी तिवारी ने थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर को साथ लेकर सीहोर के आस पास के  गाँव ग्वालिया,सोन्हर,थरखेड़ा,धर्मपुरा,काली पहाड़ी,नरौआ में सघन चैकिंग की एवं अपने मुखबिरो को गाँवो में सक्रीयता से जानकारी जुटाने को कहा। 

थाना प्रभारी सीहोर अजय गुर्जर को एक मुखबिर से सूचना दी कि 3 लोगो को संदिग्ध अवस्था मे मोटर साइकिल से शराब लाते देखा था जो कि घटना से पहले घटना स्थल की ओर जाते हुए दिखे थे । इसी सूचना पर तस्दीक करने पर सन्दिग्ध हनुमत रावत,खमम्मी रावत एवं राजेन्द्र परिहार निवासी गण नरौआ को सुबह दविश देकर पकड़ा तथा इन तीनो से कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने राकेश कुशवाह की लूट करना स्वीकार्य कर लिया । थाना प्रभारी सीहोर अजय गुर्जर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी हनुमत पुत्र बालकिश रावत निवासी नरौआ के कब्जे से घटना में उपयोग की गई उसके भाई भूरा पुत्र बालकिश रावत निवासी नरौआ की मोटर साइकिल क्रमांक एम पी 33 एम एम 9209 बजाज कम्पनी की जब्त कर ली। खम्मी रावत एवं राजेन्द्र रावत से लूट की रकम पर्स एवं अन्य सामान जब्त किया। पकड़े गये आरोपियो से अन्य लूट, डकैती, नकवजनी के अपराधो की पूछताछ जारी है। सीहोर पुलिस द्वारा 48 घन्टे के भीतर लूट का पर्दाफाश कर आरोपियो को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर,सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक अजेंद्र परिहार,नरेश कुशवाह, हुकुम सिंह व आरक्षक चालक जसवंत की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।