Press "Enter" to skip to content

प्लॉट में रखे उपयोगी सामान में लगाई आग ेदो आरोपियों पर मामला दर्ज 

शिवपुरी। नरवर कस्बे में विगत दिवस प्लॉट में रखे भवन निर्माण संबंधी उपयोगी सामान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ  भादवि की धारा 435 के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

पीडि़त मुन्नालाल शिवहरे का प्लॉट कस्बे में स्थित हैं जहां उसके प्लॉट पर भवन निर्माण का कार्य जारी है। जिसमें उसके द्वारा बांस, बल्ली सहित निर्माण संबंधी अन्य सामान रखा हुुआ था जिसे 8  नवम्बर की शाम अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। जिसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर आगजनी का प्रकरण कायम कराया। जिस पर पुलिस ने जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो दो आरोपी अंकित शिवहरे और संचित शिवहरे के नाम सामने आए। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़ दिए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!