कन्या महाविद्यालय में मनाई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

शिवपुरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में आज झांसी की रानी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एनके जैन द्वारा लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उनके द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए योगदान को बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ द्वारा भी रानी लक्ष्मीबाई के जीवन प्रकाश डाला। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।