शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में जिलेभर में महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुभाषपुरा पुलिस ने 11 से 25 नवंबर के बीच में विभिन्न स्कूलों एवं छात्रावासों में पहुंचकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, सहा. उपनिरीक्षक आशीष खन्ना, आरके सगर, चन्द्रभान सिंह भदौरिया, प्रआर. राकेश बहादुर सिंह सहित अन्य स्टाफ द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं पर घटित होने वाले अपराध, कानूनी प्रावधान एवं प्रक्रिया की जानकारी महिलाओं को दी। इस दौरान थाना प्रभारी श्री यादव ने छात्राओंं को बताया कि तत्काल पुलिस सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 एवं महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल कर सकते हैं जबकि मेडीकल सहायता के लिए 108 एवं बच्चों संबंधी सहायता के लिए 1098 पर नि:शुल्क फोन लगाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कैसे कार्यवाही होगी यह प्रक्रिया भी छात्राओं को समझाई। श्री यादव ने बताया कि नि:संकोच एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से इन सभी हेल्पलाइन नंबरों की सुविधाएं चालू हैं। अब महिलाओं एवं बच्चों में अपने साथ होने वाले अशोभनीय व्यवहार को पुलिस तक पहुंचाने की जागरुकता भी आई है।
बॉक्स
यहां आयोजित हुए कार्यक्रम
11 से 25 नवंबर के बीच में सुभाषपुरा पुलिस ने शास. हाईस्कूल सेपड़ा, शास. हाईस्कूल धौलागढ़, अनु.जन. छात्रावास इन्दरगढ, शास. हाईस्कूल भानगढ़, शास. माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल भानगढ़, शास. हाईस्कूल कलौथरा, आंगनवाडी केन्द्र इन्दरगढ, धौलागढ, भानगढ़, करसेना, सेवड़ा आदि पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक किया।
बॉक्स
10 बच्चों को किया पुरस्कृ
थाना प्रभारी सुभाषपुरा श्री यादव द्वारा भानगढ़ स्कूल में सभी बच्चों की संयुक्त क्लास ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, ऐतिहासिक स्थल, सांस्कृतिक विरासत एवं अन्य सामान्य ज्ञान की जानकारी दी और तत्काल प्रश्रमंच आयोजित कर 10 विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए।






Be First to Comment