खोड। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने भी समस्त थानों व चौकी प्रभारी के लिए भी निर्देश दिए हैं कि वह भी अपने क्षेत्र में स्थित स्कूल आदिमजाति कल्याण छात्रावास आदि में जाकर बालिकाएं जो स्कूल जाने में जरूरी सावधानी बरतें। इसी के चलते कल दोपहर थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव के मार्गदर्शन में खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम ने शासकीय हाईस्कूल गणेश खेड़ा में जाकर करीब 150 छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के साथ अन्य शिक्षकों के समक्ष जागरूक किया। इस दौरान श्री गौतम ने संभावित घटनाओं से सतर्क रहने हेतु क्या क्या सावधानी बरती जाएं को बताया। उन्होंने कहा कि अगर आप को आते जाते किसी तरह का कोई भी व्यक्ति परेशान करता है या किसी प्रकार की अभद्रता करने की कोशिश करता है तो तुरंत निसंकोच मुझे सूचित करें और अगर किसी कारण से मुझसे सम्पर्क न हो सके तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 पर संपर्क करें। चौकी प्रभारी विनोद गौतम ने अनेक प्रकार के सावधानी टिप्स देकर बालिकाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।




