भावांतर योजना की आखिरी तिथि को नहीं चली साइड 

बैराड। कृषि उपज मंडी समिति बैराड के अंतर्गत भावांतर योजना की आखिरी तिथि 25 नवंबर को भावांतर योजना की साइड नहीं खुलने से ग्रामीणों से आए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन नहीं हो सका जिसके चलते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बैराड के चक्कर लगाते रहे। किसान कृषि उपज मंडी में रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे प्रेम नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जिला सहकारी बैंक सोसायटियों के माध्यम से आखिरी दिनांक को लग भग  125 फार्म प्राप्त हुए जो साइड खुलने पर पंजीयन बन सकेगा और आगामी कलैक्टर साहब के आदेश अनुसार किया जाएगा।