शिवपुरी। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन ग्वालियर स्थित मुदगल पायगा माधौगंज लश्कर में चार फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। उक्त बात की जानकारी प्रचार मंत्री राजकुमार शर्मा ने दी हैं। संभागीय अध्यक्ष पं. रामकुमार भार्गव ने सभी ब्राह्मण बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अपने विवाह योग्य वर-वधुओं के पंजीयन शिवपुरी स्थित मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के रामबाग स्थित कार्यालय में पहुंचकर पंजीयन फार्म जमा करा सकते हैं। जिससे 4 फरवरी रविवार को ग्वालियर में होने परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर विप्र बन्धु भाग ले सकें।
कवि और मुशायरे से 30 नवम्बर को स्मृत किया जाएगा स्व. सरदार खां को
बाहर से आए कविकार एवं स्थानीय कवि करेंगे अपना रचना पाठ
शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध कविकार एवं मुशायरे के जाने माने कलाकार स्व. सरदार खां स्मृति में वाह वाह क्या बात हैÓ की तर्ज पर द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 30 नवम्बर को स्थानीय दुर्गा मठ, विष्णु मंदिर रोड़ शिवपुरी पर रात्रि 7 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाहर से एवं स्थानीय कविकार अपना काव्यपाठ करेंगें। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्व.सरदार खां के पुत्र छोटे खां द्वारा एक कमेटी बनाई गई जिसमें कविगण,कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन में मुशायरे को लेकर कमेटी निर्णय करेगी इस कमेटी में अध्यक्ष फरमान अली, उपाध्यक्ष राजू जैन प्रेम स्वीट्स, प्रभात मिश्रा, भानुप्रकाश जैन पीली कोठी, अशोक अग्रवाल, सीबी पाण्डे, ऋषभ श्रीवास्तव, राजू यादव, अजय सांखला, सलामत खां, हाजी शरीफ खां व संभागीय खेल अधिकारी एम.के.धौलपुरी शामिल है। कार्यक्रम के आयेाजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है जिसमें बाहर से आने वाले विभिन्न रसों को कविकारों को आमंत्रित किया जा रहा है इसके अलावा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एस.आर.चैनल के माध्यम से कवि श्रोताओं को देखने और सुनने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कवि श्रोताओं एवं मुशायरा प्रेमियों से भाग लेने की अपील आयोजन समिति द्वारा की गई है।





Be First to Comment