Press "Enter" to skip to content

मजदूरी के रुपए मांगने गए युवक की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेवाखड़ी में मजदूरी के रुपए मांगने गए एक युवक की खेत मालिक व मजदूर के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों तरफ के लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

अरविंद पुत्र ज्ञानी धाकड़ निवासी ग्राम सेवाखड़ी ने पुलिस को शिकायत में बताया  उसने दीवान पुत्र चरनू जाटव के खेत में जुताई का काम किया था तथा उसी के रुपए लेने के लिए वह शनिवार को शाम के समय उसके घर गया था। जब दीवान से रुपयों की मांग की तो उसने मना कर दिया जिस पर मैंने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरुरत है इसके बाद भी उसे रुपए नहीं दिए तो दोनों में कहा सुनी होने लगी। और दीवान ने उसकी मारपीट कर दी। वहीं दीवान जाटव ने बताया कि यह मजदूरी के रुपए लेने के लिए आया था लेकिन उस वक्त उसके पास रुपए नहीं थे जिस पर उसे कल आने की कहा गया लेकिन अरविंद नहीं माना और गाली-गलौज करते हुए उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने अरविंद व दीवान की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!