Press "Enter" to skip to content

सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया: शिवराज डाबी भाजपा आई टी व सोशल मीडिया की जिला बैठक सम्पन्न

कोलारस। भाजपा आई टी व सोशल मीडिया विभाग की जिलाबैठक कोलारस के उत्सव वाटिका में शिवराज डाबी प्रदेशसंयोजक आई टी सोशल मीडिया ,आशीष अग्रवाल सह संयोजक,अभिनंदन त्यागी सह संयोजक,प्रतीक शुक्ला, रामेश्वर शर्मा कोलारस विधानसभा प्रभारी, प्रदीप जोशी संभागीय संगठन मंत्री,सुशील रघुवंशी जिलाध्यक्ष, देवेंद्र भार्गव जिला संगठन मंत्री के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। सोशल मीडिया अपने सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सशक्त माध्यम है 2014 का लोकसभा चुनाव में युवाओ व सोशल मीडिया का अहम योगदान रहा ।आज किसी भी सूचना को जल्द से जल्द कार्यकर्ता व जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहुचाया जा सकता है हमे तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन के बीच शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है यह बात जिला बैठक में प्रदेश संयोजक आई टी व सोशल मीडिया शिवराज डाबी ने कही।

बीते रोज रविवार को दोपहर 11 बजे  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन  की बात को भी सभी कार्यकर्ताओं ने सुना मोदी जी ने कहा कि 26 सितम्बर को आतंकी हमले में हुए जवान शहीद को श्रद्घांजली दी आतंकवाद ने मानवता को  ललकारा है आज पूरा विश्व पूरी ताकत सेआतंकवाद से मुकावला कर रहा है हमे धरती का दोहन न करके उसकी उपजाऊ शक्ति को भी बडाना होगा, हमे सैनिको को भी सम्मान करना चाहिये। साथ ही कोलारस में सभी सेक्टरों के प्रभारी भी नियुक्त किये गए। कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सभी मीडिया के प्रभारी अपने अपने सेक्टरों में कार्यकर्त्ताओ को जोडकर योजनाओ की जानकारी के माध्यम से संगठन को मजबूत करे  इस बैठक में जिला महामंत्री राजकुमार खटीक,देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर,जिला संयोजक गणेश धाकड,अंकित सक्सेना,गोपाल श्रीवास्तव,मुकेश रघुवंशी,विशोक व्यास,प्रतीक शर्मा,प्रदीप धाकड,जय सिंह राजावत आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!