खनियाधाना। नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव हुआ जिसमें नगर के स्वयंसेवकों ने शारीरिक बौद्धिक एवं अन्य प्रदर्शन किए। नगर जेके टेकरी मंदिर के प्रांगड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कार्यवाह राजकुमार पाठक ने शाखा के महत्व पर बौद्धिक दिया। उन्होंने बताया कि संघ की शाखा का वार्षिकोत्सव समाज को ये बताने के लिए किया जाता है कि शाखा में हम युवाओं को क्या सिखाते है इसमें युवाओं के जीवन पद्धति में अनुशाशन एवं चरित्र निर्माण शामिल है। शाखा में युवाओं का चरित्र निर्माण एवं अनुशासित जीवन जीने की सीख दी जाती है इस कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक धर्मवीर यादव रहे तथा सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे।






Be First to Comment