शिवपुरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम राज्य बीमारी सहायता योजना के तहत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा बंसल हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से 28 नवम्बर 2017 को प्रात: 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक बांझपन रोग, हृदय रोग एवं कैंसर रोग नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय शिवपुरी में किया गया है। इस शिविर में बंसल हॉस्पीटल भोपाल के विशेषज्ञों द्वारा बांझपन की समस्या से ग्रसित महिलाओं की समस्या का निदान किया जाएगा। शिविर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को राज्य बीमारी सहायता योजना के तहत टेस्ट ट्यूब बेवी कराने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं की सुनी गोद मे बच्चों की किलकारी गूंज सके।



