शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मछावली में वहीं का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन वहां नहीं मिली जिस पर किसी ने उन्हें बताया कि तुम्हारी बेटी को गांव के व्यक्ति के साथ देखा गया था जिस पर परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
ग्राम मछावली निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को श्किाायत में बताया कि 25 नवंबर को अपने घर से शाम के समय किसी काम की कहकर गई, लेकिन जब लंबा समय गुजर जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं आई तो गांव में उसकी परिजनों ने तलाश की लेकिन किशोरी का कही कुछ पता नहीं चल सका। किशोरी को ढूंढते-ढूंढते रात हो गई साथ ही रिश्तेदारों में भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पुत्री को वीरू पुत्र लखन परिहार निवासी मछावली के साथ देखा गया था। जब परिजनों ने पता कि तो वीरू भी गांव से गायब था जिस पर उन्होंने थाने में जाकर कमलसिंह बंजारा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।





Be First to Comment