Press "Enter" to skip to content

वाहनों में रेडियम इलेक्ट्रॉनिक नंबर प्लेट लगा रहे वाहन चालक

शिवपुरी। जिले सहित तहसील में परिवहन विभाग द्वारा हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट बनाने का काम बंद हो गया है और अब हाईसिक्यूरिटी की नंबर प्लेट बंद हो गई है। अब  रेडियम और इलेक्ट्रॉनिक नंबर प्लेट बनवाने का शौक वाहन मालिकों विशेष कर युवाओं में बढ़ा है, जबकि यह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लघंन है चैकिंग में पकड़े जाने पर 250 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है। 

हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट बनाने का काम करीब तीन साल से बंद है। कंपनी की शिकायतों के बाद परिवहन मंत्रालय ने ठेके को निरस्त कर दिया था। इस स्थिति में वाहन मालिक पेंटरों से नंबर प्लेट बनवाने लगे। अधिकांश वाहनों में रंगीन और स्टायलिस्ट अक्षरों की नंबर प्लेट लगी दिखलाई देती हैं। जिसमें रेडियम कटर से डिजाइनदार नंबर प्लेट अथवा इलेक्ट्रानिक नंबर प्लेट अधिक दिखलाई दे रही हैं। यातायात पुलिस या मजिस्ट्रेट चैंकिग के दौरान वाहनों में गलत तरीके से लगी नंबर प्लेट के लिए जुर्माना वसूल करने का प्रावधान है।  परिवहन विभाग के नियम के मुताबिक दो पहिया वान की नंबर प्लेट की साइज 4 वाई 8 इंच बैक ग्राउंड सफेद और सीरीज नंबर काले रंग का लिखा होना चाहिए। वह भी सिम्पल अक्षरों में, लेकिन वाहन मालिक इसका उल्लघंन कर स्टायलिस्ट नंबर प्लेट वाहनेां में लगाकर चला रहे है जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लघंन है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!