करैरा। शकुन्तला देवी की पुण्य तिथि पर लायन्स क्लब करेरा सेंट्रल ने गरीबों को कंबल बांटे गये। लायन्स क्लब करैरा सेंट्रल द्वारा आज गरीबों व जरूरत मंद लोगों को 30 कंबल वितरित किए। लायन्स क्लब के अध्यक्ष हरि शरण गोयल व सचिव लायन बृज मोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि ज़ोन चेयर पर्सन लायन डॉ. बृजेश कुमार अग्रवाल की माँ की पुण्य तिथि पर गरीबों और जरूरत मंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। जिसका प्रारंभ डेनीडा रोड पर सड़क के किनारे विक्षिप्त व्यक्ति को कंबल उड़ा कर कार्यक्रमो का शुभारम्भ किया गया। लायन डॉ अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि पत्रिका का हम दर्द कार्यक्रम सराहनीय है साथ ही लायन्स क्लब करेरा के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के रूप में लायन डॉ डी सी श्रीवास्तव, लायन संतोष श्रीवास्तव, लायन प्रदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लायन शीतल अग्रवाल, लायन सतीश श्रीवास्तव, लायन डॉ बृज मोहन अग्रवाल, लायन चन्द्रा गोयल, लायन मंगला अग्रवाल, के अलावा बन माली बाथम, कृषण पाल सिंह दाऊ, दीपक साहू, रियाज खाँ आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment