पिछोर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के किसानों की व्याथा व्यक्त करते हुए और शिवराज सरकार के विकास पर्व पर जनता के पैसे का दुरूपयोग को लेकर ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार पिछोर को सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा सरकार विकास पर्व मना रही है, जबकि मध्यप्रदेश की सरकार कर्ज के बोझ तले दबी है और जनता के पैसों का दुरूपयोग कर विकास पर्व जैसे आयोजन कर रही है। जहां एक ओर प्रदेश का किसान फसल खराब होने से कर्ज के बोझ से दबा होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है, कुपोषण से हजारों बच्चों की मौत हो रही हैं, बढ़ती मंहगाई, महिलाओं अबोध बालिकाओं के साथ दुराचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध रेत उत्खनन, विधवा, निराश्रित पेंशन में धांधली, प्रधानमंत्री फसल बीमा में विसंगतियां आदि समस्याओं का लेकर आज ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार एसएस गुर्जर को सौंपा। इस अवसर पर एडवोकेट कोमल पंसारी, दुर्गसिंह बुन्देला, देवदास पडेरिया, अनुरूद्ध सिंह बुन्देला, सियाराम भार्गव, लेवनसिंह रजक, कय्यूम खां, विनोद सोनी, रामकिशोर सोनी, रामकुमार रहोरा, जसवंत लोधी, सहावसिंह गौर, करीम बैग, श्रीराम लोधी, मनोहर अहिरवार, सहदेव श्रीवास्तव आदि।
कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन 12 साल खस्ताहाल, प्रदेश बेहाल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंधिया के सख्त रुख के बाद मड़ीखेड़ा में बड़ा बदलाव! 9 साल से पदस्थ एई सचिन चौहान का तबादला / Shivpuri News
- पूजन के लिए निकला नया ई-ऑटो बना हादसे का शिकार, स्पीड ब्रेकर के पास पलटा; एक की मौत, 6 घायल / Shivpuri News
- 10 हजार की रिश्वत नहीं दी तो विधवा की जमीन दूसरे के नाम! शिवपुरी में नामांतरण घोटाले का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग / Shivpuri News
- 22 साल पुरानी इंदिरा आवास की कुटीर पर नया विवाद, पट्टा रद्द करने और जेल भेजे गए युवक की जांच की उठी मांग / Shivpuri News
- वीडियो बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment