भाजपा का अस्तित्व सिर्फ लोधी समाज से है: केपी सिंह कहा- जिस दिन लोधी समाज वोट देना बंद कर देगा तो हो जाएगा भाजपा का नाम खत्म

पिछोर। पिछोर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी यदि लोधी समाज के अलावा किसी और समाज का होगा तो वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगा, यह बात साबित हो चुकी है 1993 के चुनाव में लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी एवं 2008 के चुनाव में जगराम सिंह यादव अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे क्योंकि यहां भाजपा का अस्तित्व लोधी समाज से है जिस दिन लोधी समाज भाजपा को वोट देना बंद कर देगा उस दिन यहां भाजपा का नाम खत्म हो जाएगा यहां भाजपा विकास को नजरअंदाज कर जातिवाद पर टिकट देती है यह बात पिछोर विधायक के पी सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान खबरनवीसों से कही शनिवार को पिछोर गेस्ट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केपी सिंह ने पत्रकारों के सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश का विधानसभा भवन वास्तु दोष से ग्रसित है वास्तु शास्त्र के कारण ही विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है तथा पूर्वी द्वार से प्रवेश प्रारंभ किया गया है अभी तक 21 विधायक अभी तक शांत हो चुके हैं मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव में कांग्रेस के द्वारा सी एम पद का प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय जो होगा वह मान्य किया जाएगा प्रत्याशी घोषित करने के लाभ भी है और हानि भी है वैसे कांग्रेस पार्टी में अभी तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं की जाती है उत्तर प्रदेश में भाजपा भी बिना सीएम का नाम घोषित किए बहुमत प्राप्त किया है कोलारस विधायक राम सिंह यादव जी की मृत्यु के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अनर्गल बातें करते रहते हैं जिनके कोई तथ्य नहीं होते।