पिछोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 6 दिसंबर को बदरवास में आयोजित महा किसान सम्मेलन एवं भावांतर योजना की राशि का किसानों को वितरण किया जाना है इसी संबंध में पिछोर एसडीएम सीबी प्रसाद ने सोमवार को कार्यालय में पिछोर एवं खनियाधाना के अधिकारियों की बैठक ली बैठक में 6 दिसंबर को पिछोर एवं खनियाधाना से किसानों को ले जाना है इसमें पिछोर जनपद से 12 बसें एवं खनियाधाना जनपद से 13 बसें जाएंगे। जिस का रूट चार्ट तैयार कर पटवारी, पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई गई है पिछोर में बसे छत्रसाल स्टेडियम एवं खनियाधाना में हाईस्कूल मैदान पर बसें रहेंगी जो 6 दिसंबर को सुबह अपने अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगे तथा 12.00 बजे तक बदरवास पहुंचना है इस बैठक में पिछोर तहसीलदार एसएस गुर्जर, पिछोर जनपद सीईओ लोकेश नारनोरे ,पिछोर बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा, पिछोर बीईओ बृजेश नीखरा, महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी यास्मीन खान, खनियाधाना तहसीलदार, बीआरसीसी विनोद गुप्ता, जनपद सीईओ दिनेश शाक्य बीईओ अनिल श्रीवास्तव, महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अनंतपुर प्रतिमा विवाद में नया मोड़: ग्रामीण पहुंचे एसडीएम के पास, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- “स्मैक बेचने का झूठा आरोप, बेटे से मारपीट और पैसे छीनने का आरोप: विधवा महिला पहुंची एसपी की शरण” / Shivpuri News
- नहाने गई पत्नी, खुला रह गया दरवाजा… लौटी तो गायब थी गहनों से भरी टंकी / Shivpuri News
- रफ्तार बनी काल! दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर / Shivpuri News
- सड़क किनारे की जमीन पर विवाद बना बवाल, बंटवारे के झगड़े में मारपीट का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment