शराबियों ने की बाइक चालक की मारपीट

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुसबन में बाइक चालक की तीन युवकों ने मारपीट कर दी। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है राजकुमार पुत्र बहादुर यादव (37) निवासी कुसबन ने पुलिस को शिकायत में बाताया कि मंगलवार की शाम जब वह अपने घर बाइक से जा रहा था तभी रास्ते में बल्ले उर्फ बलवीर ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने बताया कि युवक शराब पिए हुए था। जब राजकुमार ने बल्ले को रास्ते से हटने के लिए कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। इतने में ही बल्ले के साथी नन्ने उर्फ पृथ्वी, गोलू  यादव भी आ गए और वह भी गाली-गलौंज करने लगे। जब युवक ने गाली देने से मना किया तो सभी उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना में युवक को चोटें आई। मारपीट करने के बाद सभी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद युवक थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को की।