शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बपावली में देवर ने भाभी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण भाभी आंगन में बैठकर अलाव पर ताप रही थी जिस पर देवर ने उसे अंदर जाने को कहा। जब भाभी ने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कमला पत्नी रामदयाल लोधी निवासी ग्राम बपावली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह अपने घर के आंगन में अलाव पर ताप रही थी उसी समय उसका देवर नवल पुत्र गोविंद लोधी आ गया और उससे पूछा कि तुम आंगन में क्यों ताप रही हो, अंदर जाओ। जिस पर भाभी ने मना किया तो देवर उसके साथ गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। इसके बाद देवर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद महिला ने घटनाक्रम के बारे में पति को बताया और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।
घर के आंगन में अलाव पर ताप रही भाभी की देवर ने की मारपीट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment