Press "Enter" to skip to content

कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा पिछोर में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मामला गुरुवार शाम का है जब वृद्ध अपने घर जा रहा था उसी समय जब वह कुएं के पास से निकला तो वह उसमें गिर गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार शामा सूचना मिली कि ग्राम टोडा पिछोर में एक वृद्ध कुएं में गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और वृद्ध को कुएं से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जांच करने पर पता चला कि वृद्ध किशनलाल पुत्र स्व. रामचना लोधी (75) निवासी टोडा पिछोर का रहने वाला है। जिस पर वृद्ध के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी एवं लाश का पोस्ट मार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!