सिरसौद-शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के आमोला थाना क्षेत्र के घसारही तलाब के आउट क्षेत्र में झङियों में एक युवक की लाश शुक्रवार सुबह मिली। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सुबह कस्बे लोग शौच के लिए तलाब तरफ गए तो वहा पर गंदी बदबू आई जिस पर लोगों को कुछ संदेह हुआ। देखने पर पता चला कि एक युवक की लाश पड़ी हुई है जिसे कुत्तों व जानवरों ने खा लिया है। घटना की सूचना लोगों ने आमोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बेशर्म के पेड़ की झाडिय़ों में युवक की पड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि यह लाश 20 से 25 वर्ष के युवक की है और तकरीबन 10 दिन पुरानी है। लाश के शरीर पर जानवरों के नोंचने के निशान भी है। घटना पर फोरेंसिक की टीम भ्ज्ञी पहुंच गई थी जिसने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। मृतक युवक कौन है इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए करैरा भेजा है।
गांव से बाहर मिली लाश, क्षेत्र में फैली दहशत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News




Be First to Comment