Press "Enter" to skip to content

बाईक में मारी कार ने टक्कर, युवती की मौत, युवक घायल

शिवपुरी। पुलिस थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार युवती की मारूति कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक सवार युवक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मारूति कार चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस थाना सुभाषपुरा में फरियादी रोशन पुत्र गोपाल नामदेव निवासी सदर बाजार मोहना जिला ग्वालियर ने बताया कि वह अपने परिजन मालती (19) निवासी सदर बाजार ग्वालियर और विशाल नामदेव के साथ बाईक पर सवार होकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे यह लोग जब गाराघाट पुल के निकट पहुंचे ही थे कि तभी बाईक में मारूति कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया। इस सड़क दुर्घटना में बाईक से गिरते ही मालती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक विशाल नामदेव घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पुलिस ने फरियादी रोशन नामदेव की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!