पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाली भटनावर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 पेटी शराब की जब्त की है। मामले में पुलिस ने शराब लेकर जा रहे आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
भटनावर चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें सोमवार की रात सूचना मिली कि बैराड़ तरफ से एक सफेद कार आ रही है जिसमें शराब भरी हुई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम के साथ ग्राम जिरियाखेड़ा के पास चैकिंग लगाई। जहां से जब एक सफेर रंग की इंडिगो कार निकली तो पुलिस ने उसे रोककर जांच-पड़ताल की जिसमें कार की पीछे की डिग्गी में 7 पेटी देशी शराब रखी हुई थी जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी भूरा धाकड़ पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम नानौरा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।





Be First to Comment