शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के अनाज मंडी रोड बदरवास के पास पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से ताश की गड्डी व चार हजार रुपए नकद पुलिस ने जब्त किए। सभी पकड़े गए युवकों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार की दोपहर अनाज मंडी रोड बदरवास पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची जहां पुलिस ने जुआ खेल रहे प्रशांत जैन, जयपाल यादव, मंगलसिंह सोलंकी, जितेनद्र यादव निवासी बदरवास को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 4 हजार 390 रुपए नकद जब्त कर कार्रवाई की गई।
जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 4 हजार से ज्यादा जब्त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News





Be First to Comment