जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 4 हजार से ज्यादा जब्त

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के अनाज मंडी रोड बदरवास के पास पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से ताश की गड्डी व चार हजार रुपए नकद पुलिस ने जब्त किए। सभी पकड़े गए युवकों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार की दोपहर अनाज मंडी रोड बदरवास पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची जहां पुलिस ने जुआ खेल रहे प्रशांत जैन, जयपाल यादव, मंगलसिंह सोलंकी, जितेनद्र यादव निवासी बदरवास को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 4 हजार 390 रुपए नकद जब्त कर कार्रवाई की गई।