शादी समारोह में गए युवक की बाइक चोरी

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक को चोर चुरा ले गए। जब युवक खाना खाकर बाहर आया और अपनी बाइक को देखा तो वह नहीं मिली जिस पर वह समझ गया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिस पर वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। जहीर पठान पुत्र गुलाब खान निवासी तहसील मोहल्ला पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक से बीते रोज रात के समय श्रीराम वाटिका के पिछोर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। उसने अपनी बाइक को वाटिका के बाहर खड़ा किया और शादी में चला गया। जब वह वापस आया और घर जाने के लिए बाइक को लेने पहुंचा तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।