खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज से दो दिवसीय प्रवास पर

शिवपुरी-खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 15 एवं 16 अप्रैल 2018 को दो दिवसीय प्रवास पर अनेको कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती सिंधिया 15 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे झांसी से पिछोर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01.30 से 01.45 बजे का समय आरक्षित रहेगा। दोहपर 01.45 बजे पिछोर में श्री रामनिवास शर्मा के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएगी। ग्राम खरैह में में श्री सुशील रघुवंशी के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। अपराह्न 04 बजे ऋषि मैरिज गार्ड शिवपुरी में गहोई समाज का नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगी। अपराह्न 06 बजे सर्किट हाउस शिवपुरी में विधायक प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लेंगी। 

रात्रि विश्राम उपरांत16 अप्रैल 2018 प्रात: 10.30 बजे गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे से कृषक समृद्धि योजना में कृषि विभाग द्वारा गत वर्ष गेहूं एवं धान विक्रय करने वाले कृषकों को 200 रूपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगी। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी के कृषकों के लिए संदेश का लाईव प्रसारण भी होगा। दोपहर 02 बजे से 02.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 02.30 बजे ग्राम खोड़ के लिए प्रस्थान करेंगी। अपराह्न 04 बजे पीएमजीएसवाय द्वारा निर्मित की जाने वाली ग्राम खोड़ में सिरसौद खोड़ रोड का भूमिपूजन एवं शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को साइहिकल वितरण करेंगी। शाम 06 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।