शराब के पैसे नहीं दिए तो फोड़ा टैक्सी का काँच, दी जान से मारने की धमकी

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निजामपुर में विगत दिवस जीतेन्द्र पुत्र बदन कुशवाह निवासी नरवर अपनी टैक्सी से निजामपुर गया हुआ था तभी निजामपुर निवासीगण टिंकी राजपूत और शांतिलाल बाथम ने उससे शराब के लिए पैसों की माँग की, जब जीतेन्द्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों ने मिलकर टैक्सी के काँच फोड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीडि़त की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।