Press "Enter" to skip to content

जिलेभर में अक्षय तृतीया पर रही सामूहिक विवाह सम्मेलनों की धूम

सैंकड़ों जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, यशोधरा राजे और नारायण कुशवाह पहुंचे सामूहिक विवाह सम्मेलन में

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर सामूहिक विवाहों की धूम रही। इस अवसर पर जिले भर में 50 से अधिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए। जिसमें सैंकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शिवपुरी विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तथा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पहुंचकर वर वधुओं को शुभ आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। यशोधरा राजे शिवपुरी में सबसे पहले मैथिल ब्राहमण समाज के विवाह सम्मेलन में पहुंची। फतेहपुर क्षेत्र में आयोजित इस विवाह सम्मेलन में 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसके बाद यशोधरा राजे तथा नारायण सिंह कुशवाह ख्यावदाकलांं में आयोजित कुशवाह समाज के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे।
अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित विवाह समारोह के कारण शहर के बाजारों में भी भारी भीड़ रही। लगभग 8 दिन से बाजारों में खरीददारों का जमावड़ा लगा हुआ है। किराने से लेकर कपड़ा और सोने चांदी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। भीड़ इतनी अधिक है कि प्रमुख बाजारों में दिन में अनेक बार जाम लग रहे हैं। अक्षय तृतीया के कारण रेलों और बसों में भी भारी भीड़ देखने को मिली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!