Press "Enter" to skip to content

ब्रेक फेल होने से आदिवासी मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, चार की मौत, 38 घायल

गेहूँ की फसल काटकर लौट रहे थे तभी पिपरघार घाटी पर हुआ हादसा

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के पिपरघार घाटी में जौरा मुरैना से गेहूं की फसल काटकर लौट रहे आदिवासी मजदूरों से भरी गाड़ी पलट गई। जिससे एक महिला सहित दो बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चौथे मजदूर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 38 लोग घायल हो गए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पाकर पोहरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा दलबल सहित पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
यह हृदयविदारक दुर्घटना आज सुबहह 5:30 बजे घटित हुई। बताया जाता है कि गेहूं की फसल काटकर लौट रहे आदिवासियों से भरी आयशर गाड़ी घाटी पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने से पलट गई जिससे चारों तरफ चीख पुकार मच गई। गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि एक महिला झींगो पत्नि तोरन आदिवासी उम्र 55 वर्ष और दो बच्चियां अंजना पुत्री मोहन सिंह आदिवासी उम्र 12 वर्ष तथा रतिया पुत्री राजकुमार आदिवासी उम्र 2 वर्ष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल 38 लोगों को पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी लाया गया। जहां करीब 2 दर्जन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया गया। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जाती है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान श्रीपत आदिवासी उम्र 43 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!