
शिवपुरी। अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय शहीद मेले में तात्याटोपे समाधि स्थल प्रांगण में आईटीवीपी, होमगार्ड, एनसीसी, जनसंपर्क विभाग, स्काउड एवं गाईड, जनअभियान परिषद, स्वराज संस्थान, शौर्या दल द्वारा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केन्द्रित और चित्रकार श्री आजाद द्वारा बनाए गए स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित चित्रों की भी प्रदर्शनियां आयोजित की गई। कलेक्टर तरूण राठी ने प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनियों के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को देशभक्ति के साथ-साथ शासन की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं की सभी जानकारी प्राप्त होगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, आईटीव्हीपी के कमाण्डेंट रोशनलाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शहीद मेले के माध्यम से भावी पीढ़ी को आईटीवीपी, होमगार्ड, एनसीसी आदि द्वारा देश की सुरक्षा एवं आपदाओं के दौरान दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी देने के उद्ेश्य से स्टॉल लगाए गए थे।






Be First to Comment