यशोधरा राजे सिंधिया ने अमर शहीद तात्याटोपे को दी श्रृद्धांजलि

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने अमर शहीद तात्याटोपे बलिदान दिवस के अवसर पर आज सुबह तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर, विधायक पोहरी श्री प्रहलाद भारती, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजू बाथम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।