
शिवपुरी- अमरशहीद तात्याटोपे की जयंती के अवसर समाजसेवी संस्था जयहिंद बीपीएम मिशन अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्षा श्रीमती माया मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशाासन के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पैदल मशाल यात्रा जिला जेल परिसर से प्रात: 8 बजे निकाली गई। यात्रा प्रारंभ के समय आध्यात्मिक गुरू डॉ.रघुवीर सिंह गौर के संरक्षण में एसडीओ अवधेश सक्सैना व नितिन शर्मा, वीरेन्द्र माथुर चीकू प्रदेशाध्यक्ष मप्र.मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने मशाल यात्रा निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंची। यहां मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, एएसपी कमल मौर्य, आईटीबीपी कमाण्डेट रोशन लाल ठाकुरर, असि.कमाण्डेट नरेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव ने इस मशाल यात्रा को तात्याटोपे की समाधि पर समर्पित की और 21 तोपों की सलामी तात्याटोपे को दी गई। इस अवसर पर आदित्य शिवपुरी, कन्हैया कुशवाह, लल्ला कुशवाह पहलवान, उम्मेद झा, विजय परिहार, डॉ.कपिल मौर्य, राजू यादव ग्वाल, रशीद खान, मणिकांत शर्मा आदि सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि शामिल रहे जिन्होनें पैदल मशाल यात्रा में शामिल होकर तात्याटोपे की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।






Be First to Comment