
शिवपुरी। करैरा के पुलिस सहायता केन्द्र पर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए शिक्षक श्रीलाल बिजौरिया पुत्र हरनाम सिंह निवासी दाबरवाट के बैंक खाते से ठगों द्वारा साढ़े 33 हजार रुपए निकाले लिए गए। बताया जा रहा है कि जब शिक्षक ने एटीएम से पैसे निकाले तो पैसे नहीं निकले। चूंकि उसे शादी के लिए खरीददारी करनी थी इसलिए वह इसके बाद वह अन्य एटीएम की तरफ गया इसी बीच रास्ते में उसके मोबाइल पर 33 हजार 500 रुपए कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। इसके तुरंत बाद वह बैंक पहुंचा तो जानकारी मिली कि उसके खाते से रामवीर पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम टिकटौली पोस्ट सहजापुरा जिला जालौन उप्र के खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। पीडि़ता ने घटना की शिकायत करैरा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। शिक्षक ने बताया कि जब वह एटीएम में था तो उसके पास में दो लड़के खड़े हुए थे उसे संदेह है कि उनके द्वारा ही उसके खाते से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। अब एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खांगलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।




